अंधविश्वास व कुरीतियों के विरोध में बीता गाडगे का जीवन : विपिन – सपाईयों ने मनाई महान उपासक संत शिरोमणि की 147 वीं जयंती

फतेहपुर। बाबा गाडगे का समाज सुधार के लिए आंदोलन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनका पूरा जीवन अंधविश्वास व कुरीतियों के विरोध में बीता। यह बात गुरूवार को सपा कार्यालय में गोष्ठी के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कही।
शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 147 वीं जयंती माल्यार्पण करके मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने की। उन्होने कहा कि संत गाडगे जी महाराज ने शिक्षा, स्वच्छता और लोक शिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। वह निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होने महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय व छात्रावासों का निर्माण कराया लेकिन अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई। प्रदेश में इस समय अराजकता की स्थिति है। किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, छात्र, बालिकाएं, महिलाएं, अल्पसंख्यक सभी दहशत भरे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसानों की अनेक समस्याओं के साथ बेरोजगारी, महंगाई, बालिकाओं के साथ दुष्कर्म एवं हत्याएं, महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। व्यापारियों, मजदूरों व छात्रों का जीवन संकट में है। ध्वस्त कानून व्यवस्था अनेक समस्याएं विकराल रूप लेकर खड़ी हैं। किसान बदहाली का शिकार है। सभी ओर से उसका उत्पीड़न हो रहा है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन बनी है। भाजपा ने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी की जायेगी। फसलों का मूल्य उत्पादन लागत से डेढ़ गुना दिया जायेगा लेकिन किसानों के उत्पादन की लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। गोष्ठी के जरिये अपील किया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को लोकसभा चुनाव में मजबूती प्रदान करने के लिए मेहनत करें। इस मौके अय्यूब खान, संगीताराज पासी, रवींद्र यादव, विवेक उमराव, जसवीर सिंह, नफीस सिद्दीकी, बृजेंद्र यादव, रौनक पासी, समर खान, सलमान सिद्दीकी, फहमीदा खान, केके, मुस्तकीम अहमद, राजकुमार दिवाकर, शिवकरन पाल, विनीत गिहार, फैजान अली, समर कश्यप, शकील अहमद, गुड्डू सूर्यवंशी, अहमद खान आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.