प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी बहन की हत्या कर आधी रात में जलाया शव

 

 

हापुड़ में ऑनर किलिंग की वारदात हुई है। यहां भाई ने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद अपने छोटे भाई को घर बुलाया। फिर शव को चादर में लपेटकर रखा। इसके बाद श्मशान घाट ले जाकर रात में ही बहन का अंतिम संस्कार कर दिया।

किसी को शक न हो, इसलिए गांव वालों से कहा कि उसकी बहन ने सुसाइड कर लिया है। लेकिन गांव के किसी व्यक्ति ने शक होने पर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को घर से उठाया। उनसे सख्ती से पूछताछ की, तो जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ श्मशान घाट पर जाकर चिता से साक्ष्य जुटाए।

2 मार्च को हत्या कर रात में शव जलाया
मामला हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर का है। ASP मुकेश मिश्र ने बताया, “अरुण ने अपनी बहन मीनाक्षी (23) की हत्या की। मीनाक्षी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसका गांव के ही किसी दूसरी जाति के लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मीनाक्षी उस लड़के से शादी की बात पर अड़ी थी। लेकिन दूसरी जाति होने के कारण भाई अरुण नहीं मान रहा था।

कई बार इसने लड़के से बात करने या फिर मिलने से मना किया। लेकिन मीनाक्षी नहीं मानी। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर दोनों भाई-बहन में विवाद हुआ। फिर गुस्से में आकर अरुण ने मीनाक्षी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए इसने तहेरे (ताऊ का बेटे) भाई अनुज को बुलाया।”

-बाप की हो चुकी है मौत
ASP ने बताया, ”अरुण ने रात साढ़े 12 बजे के करीब हत्या की। दोनों भाइयों ने शव को चादर में लपेटा। फिर 1 बजे के आस पास शव को श्मशान घाट लेकर गए। गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद दोनों भाई घर लौट आए। घर में अनुज, मीनाक्षी और बहन सोनी रहते थे। माता-पिता की 15 साल पहले ही मौत हो चुकी थी। अरुण ने आसपास के लोगों को बताया कि मीनाक्षी किसी के साथ भाग गई है। इसके चलते किसी ने अरुण से सवाल भी नहीं किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.