डा. बीआर अंबेडकर युवा जनसेवा फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बने विनोद – इकाईयों का गठन कर पदाधिकारियों को किया मनोनीत – संविधान निर्माता बाबा साहब के जन्मदिन की तैयारियों पर हुई चर्चा

फतेहपुर। डा. बीआर अंबेडकर युवा जनसेवा फाउंडेशन की बैठक में जहां संविधान निर्माता बाबा साहब के जन्मदिन की तैयारियों पर चर्चा की गई वहीं संगठन मजबूती के उद्दश्य से जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया। इसके अलावा तहसील इकाईयों का गठन करके पदाधिकारियों को मनोनीत करते हुए फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक का आयोजन अंबेडकर पार्क में केंद्रीय उपाध्यक्ष इं. रंजन भारती की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म उत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस बार बाबा साहब का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया जायेगा। बैठक में संगठन मजबूती के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष पद पर विनोद गौतम को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इसके अलावा तहसील, ब्लाक व नगर इकाई का गठन भी हुआ। जिसमें धीरज कुमार सदर तहसील अध्यक्ष, चंद्रपाल गौतम उपाध्यक्ष, भैरव बौद्ध बिंदकी तहसील अध्यक्ष व राम औतार बौद्ध उपाध्यक्ष, सुरेश चंद्र भूषण सदस्य, अजय जाटव को नगर इकाई का अध्यक्ष, देशराज गौतम को बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष, राजू गौतम को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार को सचिव, चंदन गौतम को हसवा ब्लाक उपाध्यक्ष, अजय कुमार को तेलियानी ब्लॉक अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश को भिटौरा ब्लाक अध्यक्ष व आशीष देवलान को असोथर ब्लाक सर्वसम्मति से नामित किया गया। सभी पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही संगठन की कमेटी की घोषणा की जायेगी। इस मौके पर केंद्रीय सदस्य अजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष पवन चंद्र, अमन वर्मा, जिला संयुक्त सचिव शिवम कुमार, सुनील कुमार उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.