पत्रकारों के हितार्थ प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन का गठन – संरक्षक मंडल ने की औपचारिक घोषणा

फतेहपुर। शुक्रवार को शहर के द्विवेदी रेस्टोरेंट में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल सहित सभी प्लेटफार्म के पत्रकारों के संगठन प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसकी औपचारिक घोषणा वरिष्ठ पत्रकारों के संरक्षत्व में सर्वसहमति से की गई। पत्रकारों गोविंद दुबे, दिलीप सिंह, चंद्रभान सिंह त्यागी, दिनेश तिवारी, इंद्र कुमार दीक्षित, दिलीप सैनी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
संगठन के मनोनयन पर नमित शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। इन लोगों ने समावेशी संगठन की आवश्यकता को समय की मांग बताते हुए संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक मिश्र ने उपस्थित पत्रकारों को संगठन के उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकारों की गरिमा, उनके हितों और अपेक्षाओं की कसौटी में स्वयं को सिद्ध करने का काम करेगा। कहा कि अध्यक्ष पद उनके लिए मात्र दायित्व निर्वहन है। वह आप पत्रकार से कतई विशेष न हैं और न रहेंगे। संगठन की कार्यकारिणी में विवेक मिश्रा अध्यक्ष, नितेश श्रीवास्तव व संदीप केशरवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजन सिंह हाडा, कुलदीप जैन, भूपेंद्र सिंह व शिव कुमार वर्मा उपाध्यक्ष, लोकेंद्र सिंह महामंत्री, नफीस अहमद (मुन्ना राइन) कोषाध्यक्ष, मो0 मोईन मंत्री, अनूप तिवारी, मनीष पाल, तौसीफ अहमद को संयुक्त मंत्री, पुतुल पंडित, प्रशांत शुक्ला को प्रचार मंत्री भीम सिंह, उमेश मौर्य, कमल को कार्यकारिणी सदस्य महेश त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी को सर्वसम्मति से चुना गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.