कुत्ते के साथ इतनी क्रूरता एक मिनट में 15 बार मारे बेल्ट 3 बार उठाकर फेंका और

 

हरियाणा के रोहतक में कुत्ते को बेल्ट से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो बनाकर एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। जब होम फोर इंडिज संस्थान ने इस वीडियो को देखा तो वे कुत्ते को न्याय दिलाने के लिए आगे आए। जिन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। वहीं बेल्ट से पीटने के कारण कुत्ते की दो टांगे टूट गई हैं।

कुत्ते को पीटने के 3 वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो 18 सेकेंड का है, जिसमें आरोपी कुत्ते को 2 बार उठाकर फेंकता हुआ नजर आ रहा है। वहीं दो वीडियो 33 व 10 सेकेंड के हैं। जिसमें आरोपी 15 बार बेल्ट से हमला करते व एक बार उठाकर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है।

रोहतक के आजादगढ़ निवासी अरविंद ने बताया कि वे होम फोर इंडिज सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी हैं। वे शहर में बेसहारा जानवरों के लिए संस्था चलाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा। जिसमें एक व्यक्ति कुत्ते को बेरहमी से मारता हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर इस वीडियो की जांच की।

उन्होंने कहा कि यह वीडियो रोहतक के आर्य नगर की निकली। वहीं जो व्यक्ति कुत्ते को बेल्ट से बेरहमी से पीट रहा था उसका नाम सीटू है। इसके बाद उन्होंने कुत्ते को खोजा, तो वह घायल था। घायल कुत्ते को लेकर वे पशु अस्पताल में गए। जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि कुत्ते की दो टांगें टूटी हुई हैं।

अरविंद ने बताया कि इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि व्यक्ति पहले भी एक कुत्ते को मार चुका है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सीटू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.