5 साल बाद कनाडा से लौटा एक महीने में होनी थी शादी लकिन कि आत्महत्या क्यों

 

हरियाणा के पानीपत की थर्मल कॉलोनी के खाली प्लाट में दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। युवक कनाडा से 5 साल बाद भारत लौटा था। यहां उसकी 1 माह के भीतर शादी होनी थी।

इसी बीच वह 4 दिन से मामा के घर पानीपत आया था। फंदे पर शव लटका होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल भिजवाया।

जानकारी देते हुए अरुण धवन ने बताया कि वह थर्मल में काम करता है। उसके दोस्त शिवकुमार अक्टूबर 2020 को थर्मल से रिटायर्ड हो चुका है। रिटायरमेंट के बाद वह परिवार सहित दिल्ली चला गया। शिवकुमार का 28 वर्षीय बेटा प्रकाश था।

जोकि पिछले करीब 4 दिन से पानीपत थर्मल निवासी अपने मामा के घर आया हुआ था। यहां वह शनिवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसकी अनेक जगहों पर तलाश भी की, मगर उसका कही कोई भेद नहीं लगा। रविवार दोपहर को उसका शव थर्मल के खाली प्लाट में लटका हुआ मिला। जिसकी आत्महत्या के कारण अज्ञात है।

 

प्रकाश 5 साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। इसके बाद वह वहीं पर काम करने लगा था। अब पांच साल बाद वह कनाडा से भारत लौट कर आया था। यहां प्लाट खरीदने के लिए आया था। साथ ही यहां उसका रिश्ता भी तय हो चुका था।

कनाडा से आने के बाद से ही वह गुमसुम रहता था। वह हमेशा परेशान लगता था। पूछने पर कभी कारण नहीं बताया। और कनाडा से आने के बाद मामा के यहाँ जाके रहने लगा और फिर आत्महत्या कर ली।  दो  दिन के भीतर लड़की वालों के यहां जाकर रिश्ते के लिए सभी रस्में निभानी थी। आगामी 1 माह में उसकी शादी भी होनी थी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.