ज्ञान परीक्षा के मेधावी छात्रों को बांटे प्रमाण पत्र

फतेहपुर। देव संस्कृति विश्वविद्यालय गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं जनपद के 24 विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा उनके सहयोगियों का सम्मान करते हुए उनको अंग वस्त्र पहनाया। परीक्षा जनपद के 24 विद्यालयों में सम्पन्न हुई। जिसमें शहर के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी, निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज, चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बहुगुणा इंटर कॉलेज हुसैनगंज सहित जनपद के तीनों तहसीलों के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से गायत्री परिवार के मुख्य व्यवस्थापक डा0 आरपी दीक्षित, गिरधारी लाल गुप्ता, सरजू प्रसाद शुक्ला, रवींद्र सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण, आशीष मिश्रा, राम किशोर गुप्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.