भारतीय हलधर किसान यूनियन एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता द्वारा संयुक्त रूप से मनाया होली मिलन समारोह

 

ब्यूरो चीफ मुन्ना बक्श

 

बाँदा। पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार आज दिनाँक – 29 मार्च रविवार को स्वराज कॉलोनी, गली नं.-7 व 8 स्थित श्री रन्धावा सिंह चौहान चित्रकूटधाम मण्डल उपाध्यक्ष के आवास पर होली मिलन समारोह श्रीमती अनीता सिंह चौहान जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भारतीय हलधर किसान यूनियन की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हीरा सिंह भदौरिया ,अध्यक्ष राष्ट्रीय कोर कमेटी भारतीय हलधर किसान यूनियन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्व श्री वी.के. सिंह बड़े भईया सांसद प्रतिनिधि, डा. धनन्जय सिंह राष्ट्रीय महासचिव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री भूपेन्द्र शुक्ला जी प्रदेश विधि सलाहकार भारतीय हलधर किसान यूनियन तथा श्री विजय बहादुर सिंह परिहार जिला शासकीय अधिवक्ता उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त सर्वश्री भूपेन्द्र सिंह गौतम मण्डल उपाध्यक्ष , रन्धावा सिंह चौहान मण्डल उपाध्यक्ष, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष भारतीय हलधर किसान यूनियन, विनोद कुमार सिंह तोमर जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन(टिकैत), केदार प्रसाद बाजपेयी जिला उपाध्यक्ष, उमेश सिंह परिहार जिला उपाध्यक्ष, शीलेन्द्र सिंह परिहार एड़. जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता,,कुलदीप सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष, रीना सिंह गौतम जिला प्रमुख महासचिव,अंशु सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष, पुष्पा सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष, खुशी सिंह सेंगर जिला मंत्री, राम सिंह अध्यापक, एन. के. मिश्रा एड़., डा.राहुल तिवारी,वी.के.शुक्ला एड़., रामकिशोर सिंह पट्टीदार पूर्व प्रधान मवई, मातादीन सिंह ,हरीराम सिंह , सन्त कुमार शुक्ला कनवारा,मोहन लाल, कैलाश तिवारी, राम मनोहर मवई,कुलदीप श्रीवास्तव एड़.,महेन्द्र कछवाह, सूरज सिंह , डा. राजीव कुमार गुप्त,रत्नेश कुमार गुप्ता तथा श्रीमती रीना गुप्ता आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत सम्पूर्ण भारत के आदर्श महाराणा प्रताप जी के चित्र में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गणों द्वारा पूजनोपरांत पुष्प ,माला अर्पण करके की गई। सभी उपस्थित भाई , बहनों ने एक दूसरे को गले मिलकर गुलाल अबीर लगाकर प्रेम , सौहार्द और समरसता के प्रतीक पावन पर्व होली मिलन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मुख्य अतिथि श्री हीरा सिंह भदौरिया ने भारतीय हलधर किसान यूनियन और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता संगठन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए दोनों संगठनों से जुडने का आह्वान किया तथा कहा कि भारतीय हलधर किसान यूनियन में कोई जातिवाद, परिवारवाद, धर्मवाद तथा राजनैतिक वाद नहीं है , केवल एक जाति है किसान न कोई हिन्दू है न मुसलमान, न सिख, न ईसाई, न क्षत्रिय, न ब्राम्हण, न वैश्य , न शूद्र है , बल्कि सभी मात्र किसान है। जिसमें सभी राजनैतिक पार्टियों के सदस्य गण सम्मिलित हैं और यह संगठन अराजनैतिक है। आपने कहा कि भारत किसान प्रधान देश है और 85%किसान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर अन्न उत्पादन करता है जिससे सभी का भरण पोषण होता है, फिर भी आजादी के बाद से विभिन्न सरकारों द्वारा सिर्फ किसानों को छला गया है। इसलिए किसान कर्ज में पैदा होता है और कर्ज में मर जाता है। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं किसान हित में बनाई जाती हैं, किन्तु स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के व्यक्तिगत स्वार्थ एवं लचर व्यवस्था के कारण वास्तव में उनका लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पाता है। हम बहुत समय से केन्द्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया जाये, जिसमें अध्यक्ष और सदस्यगण केवल किसान ही होंगे।ताकि अन्य व्यापारियों की भांति किसानों की फसलों का सही मूल्य निर्धारण करके किसानों को कर्जों से मुक्त कराया जा सके।
कार्यक्रम के अन्त में श्री विनोद कुमार सिंह तोमर निवासी ग्राम- तेन्दुरा,(अतर्रा) को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता का जिलाध्यक्ष बाँदा एवं श्री ब्रजराज सिंह परिहार एड़. को मण्डल उपाध्यक्ष घोषित किया गया तथा श्री सूरज सिंह निवासी बिजलिखेड़ा को भारतीय हलधर किसान यूनियन का जिलाध्यक्ष युवा बाँदा घोषित किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में श्री रन्धावा सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन श्री भूपेन्द्र सिंह गौतम ने किया। श्रीमती अनीता सिंह ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए सभी से निवेदन किया कि सभी के भोजन की व्यवस्था है सभी भाई, बहन भोजन प्राप्त करने के पश्चात ही प्रस्थान करें। कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.