रेलिंग और डिवाइडर तोड़ते हुए ओवर ब्रिज से 20 फुट नीचे गिरा ट्रक और…

 

एटा में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 4:30 बजे एक ट्रक रेलिंग और डिवाइडर तोड़ते हुए ओवर ब्रिज से 20 फुट नीचे जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हों गई। वहीं दो गंभीर घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने आस पास के लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को तुरंत एम्बुलेंस से एटा मेडिकल कॉलेज भेजवाया। हादसा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के ततारपुर ओवर ब्रिज के पास हुई है।

वहीं मृतकों में अनस, इरफ़ान, अच्छे खान निवासी महाजन टोला, कुरावली जनपद मैनपुरी के हैं,जबकि मैनपुरी निवासी मोहम्मद सत्तार और शाहरुख़ खान गंभीर घायल हैं, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

दिल्ली से मैनपुरी जा रहा ट्रक ब्रिज से नीचे गिरा 
पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के नींद आ जाने के कारण हादसा होने की सम्भावना है। दुर्घटना का शिकार हुआ तेज रफ्तार ट्रक दिल्ली की तरफ से मैनपुरी की तरफ जा रहा था। पहले सभी 2 घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद एक युवक अच्छे खान की मौके पर हुई मौत हों गयी थी, उसके बाद में इलाज के दौरान दो और अनस और इरफ़ान खान ने दम तोड़ दिया।

 

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे अस्पताल
घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एटा मेडिकल कॉलेज पहुंच कर निरीक्षण किया है। मामले की जानकारी लेकर घायलों को हर संभव इलाज मुहैय्या करवाने के निर्देश दिए हैं।

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि हादसे सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। तेज आवाज होने पर जानकारी हुई तो हाईवे पर दोनों ओर पुलिस की गाड़ियां दौड़ाई, तब घायल ट्रक में फंसे थे, काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.