वीरांगना अवंतीबाई का मनाया 165 वां बलिदान दिवस

फतेहपुर। वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय लोधी महासभा (भारत) रजि. के तत्वाधान में समाज के लोगों ने शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए अवंतीबाई चौराहा पहुंची। जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अवंतीबाई के जीवन में वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
सोमवार को वीरांगना अवंतीबाई के 165 वें बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय लोधी महासभा (भारत) रजि. के जिलाध्यक्ष डा. फूल सिंह लोधी की अगुवाई में कार्यालय परिसर से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भगवा वस्त्र धारण किये महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रहीं। रास्ते भर समाज के लोगों ने वीरांगना अवंतीबाई जिंदाबाद के नारे भी लगाये। शोभा यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए अवंतीबाई चौराहा पहुंची। जहां अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोधी समाज के लोगों ने अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और देश को हमेशा एकता एवं अखंडता की माला में पिरोने का काम करते रहने की बात कही। इस मौके पर सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, रूपचंद्र लोधी, आसिक लाल लोधी, राजू लोधी, उदय लोधी, रघुवीर लोधी, पंकज लोधी, सनी लोधी, उर्मिला लोधी, आशीष लोधी, सूर्यपाल लोधी, फूल सिंह लोधी, विनय लोधी, दिनेश लोधी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.