कथा के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की कथाएं सुन श्रोता हुए विभोर

फतेहपुर। रिजर्व पुलिस लाइन के प्रांगण में चल रही सप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा के छठें दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं० शिवाकान्त महाराज ने महारास का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण वृंदावन में यमुना के तट पर महारास करने जा रहे थे। उसी समय कामदेव आ गये और कहा कि प्रभु आपकी परीक्षा लेंगे। परीक्षा में यदि आप सफल हो गए तो वह आपके पुत्र बन करके आएंगे और यदि मैं सफल हो गया तो आप मेरे पुत्र बन करके आओगे। भगवान श्री कृष्ण की परीक्षा लेने के बाद कामदेव पराजित हो गया और यही कामदेव भगवान श्री कृष्ण का प्रदुम्न नाम का पुत्र बन करके आया।
कंस वध की कथा में व्यास जी ने कहा कि मथुरा के राजा कंस ने सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने के लिए ब्राह्मण गाय संतों पर अत्याचार एवं वेद पुराण शास्त्रों को जलाने का काम किया। इसलिए भगवान श्री कृष्ण को अवतरित होकर कंस एवं कंस जैसे स्वभाव के जितने आतताई थे उन सब का विनाश किया। आज भी सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साजिश हो रही हैं। ब्राह्मण गाय संत एवं वेद पुराणों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वह समय दूर नहीं जब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर सनातन धर्म के खिलाफ कर रहे साजिशकर्ताओं का सर्वनाश करेंगे। सनातन धर्म को और अधिक मजबूत करेंगे। आगे कथा प्रसंग में व्यास जी ने बताया कि बिदर्भ देश के राजा भीष्मक की पुत्री रुकमणी का विवाह मनुस्मृति में आठ प्रकार के विवाह बताए गए हैं। जिसमें से राक्षसी विधान से हरण करके ले जाना भगवान श्री कृष्ण के साथ हुआ। श्री कृष्ण का विवाह हुआ। विवाह उत्सव की बधाई में श्रद्धालु नाचने लगे। पूरे पंडाल का वातावरण भक्तिमय रहा। कथा का रसपान एवं स्मरण प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एक बार कम से कम करना चाहिए। ताकि मनुष्य के मन में जो भी नकारात्मक सोचे होती हैं श्रीमद् भागवत कथा सुनने के बाद वह कोसों दूर हो जाती हैं। कथा के आयोजनकर्ता एसपी राजेश कुमार सिंह हैं। इस मौके पर आरआई प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय, रिजर्व पुलिस लाइन क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, तेलियानी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पं० अभिषेक त्रिवेदी, पं० उत्तम शुक्ला, पं० राधा रमण त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.