नरौरा गंगा घाट पर जा रहे थे स्नान करने तभी पलटी बस 15 लोग हुए घायल और…

 

कासगंज के बहाहिद पुर माफी गांव के निकट एक श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं बस पलटने से हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां से डॉक्टरों ने कुछ घायल लोगों की हालत गंभीर देखते हुए घायलों को इलाज के लिए आगरा रेफर किया है। वहीं हादसे पर मुख्यमंत्री ने दुख जाहिर किया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए है।

 

फिरोजाबाद के मक्क्खनपुर गांव के रहने वाले ग्रामीण निजी बस से नरौरा गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। तभी मंगलवार सुबह 5 बजे के आस पास कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के बहाहिद पुर माफी गांव के समीप उनकी बस हादसे का शिकार होकर पलट गई। बस पलटने से बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सलान सिंह (17), देवी (25), ममता, डौली, सोना देवी (70), सुनीता (60), गुड्डी (25), सुशीला (55), सरिता (22), धनदेवी (45), राधा (30), विनोद (35), संजू (35), सावित्री (30) और शीला (55) देवी शामिल है।

 

सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान और कहा 
मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने एक घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए आगरा रेफर किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए हादसे पर दुख जाहिर किया। सभी घायलों की हर संभव मदद किए जाने का जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.