जापान मे जारी हो रहा नया चलन, अब किराये पर मिलेंगे girlfriend, boyfriend

 

अभी तक आपने किराए पर कमरा, दुकान, घर, फ्लैट, गाड़ी, बस मिलने के बारे में तो बहुत बार सुना होगा और किराए पर इन चीजों को इस्तेमाल भी किया होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को हायर करने के बारे में सुना है? हैरान न हों, चीन में इन दिनों किराए की गर्लफ्रेंड बनने का चलन चल निकला है।

5 साल पहले चीन से एक खबर ने जोर पकड़ा था कि हुआन शहर में एक शॉपिंग सेंटर ने 15 लड़कियों को किराए पर उपलब्ध कराया है। वाइटैलिटी सिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मेन गेट पर कई लड़कियां खड़ी मिल जाएंगी। इनमें से जिसे चाहे सिलेक्ट किया जा सकता है और बदले में उसके लिए शुरुआती तौर पर 13.75 रुपए चुकाने होंगे।

हायर करने के बाद उसके साथ शॉपिंग, लंच या डिनर तक कर सकते हैं। बस इसके लिए एक शर्त माननी पड़ती है कि उस लड़की को टच नहीं कर सकते। इस शॉपिंग सेंटर का उस समय दावा था कि यह अगला सबसे बड़ा शॉपिंग ट्रेंड बनेगा।

दरअसल, हाल ही में एक चीनी अखबार के रिपोर्टर ने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को किराए पर देने वाले इस काम की असलियत जानने के लिए इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग की। पत्रकार ने एक वेबसाइट पर फेक अकाउंट बनाया और गर्लफ्रेंड किराए पर लेने की डिमांड की। इसके बाद सोशल मीडिया पर 29 साल की ग्रेजुएट ने उससे संपर्क किया।

महिला ने कहा, उसकी डेली फीस 1000 युआन यानी 11,990 रुपए है। इसके अलावा किसी तरह की यात्रा या व्यवहार के लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़ते। महिला ने कहा कि उसकी फोटो देखने के लिए रिपोर्टर को 20 युआन यानी करीब 240 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा।

रिपोर्टर राजी हो गया और कुछ समय बाद महिला गर्लफ्रेंड के रूप में उससे मिलने के लिए जिआंगसु प्रांत में नानजिंग आ गई। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, महिला ने कहा कि उसके पास एक वाइट-कॉलर वर्कर के रूप में फुल टाइम जॉब है जिसमें उसे 60 हजार रुपए सैलरी मिलती है। उसने कहा कि वह सिर्फ अपने खाली समय में ‘किराए की गर्लफ्रेंड’ के रूप में काम करती है। आमतौर पर छुट्टियों के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है।

हॉलिडे के समय बढ़ जाती डिमांड

महिला ने कहा, ‘लूनर न्यू ईयर, मे डे हॉलिडे, ड्रैगन बोट फेस्टिवल और नेशनल डे हॉलिडे पूरी तरह बुक हो चुके हैं। उन दिनों का किराया 30,000 रुपए तक है।’ उसने बताया, ‘कई बार मुझे एक दिन में एक से अधिक ऑर्डर मिलते हैं।’ चीन में इन दिनों यह आम बात हो गई है। युवा लोगों को उनके माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों जबरन ‘ब्लाइंड डेट’ पर भेजते हैं। महिला ने कहा कि अगर वह व्यस्त होती है तो अपने ग्राहकों को अन्य महिलाओं से मिलवा देती है।

जापान में फेक बॉयफ्रेंड का बढ़ रहा चलन

इसी तरह जापान में लोगों के पास वक्त बिताने के लिए भी व्यक्ति को हायर करना पड़ता है। यहां ‘सूडो’ यानी फेक बॉयफ्रेंड बनाने के लिए जापानी लड़कियां 1 घंटे के लिए किराए के बॉयफ्रेंड को 5000 जापानी येन यानी 3156 रुपए का रेंट दे रही हैं।

जापान की Soine-ya Prime नाम की कंपनी ने 2011 में इस तरह की सर्विस शुरू की। इसमें अलग काम का अलग रेंट तय किया गया। कंपनी 7 घंटे की सर्विस के लिए 18,936 रुपए, 8 घंटे की सर्विस के 20 हजार रुपए और 12 घंटे के लिए 30 हजार रुपए चार्ज करती है। इसमें कस्टमर केवल भाड़े के बॉयफ्रेंड की बाहों में सो सकती है।

भारत के लोग भी पीछे नहीं, बना लिए ऐप

एशिया के इन दोनों देशों के अलावा यह ट्रेंड भारत में भी पॉपुलर होता जा रहा है। 2022 में बेंगलुरु के लोगों के लिए मोहित चुरीवाला और आदित्य लखियानी ने ‘The Better Date’ नाम से ऐप शुरू किया। इनकी सर्विस भी किराए पर बॉयफ्रेंड मुहैया कराने की है। इसी तरह ‘ToYBoY’ नाम का पोर्टल भी बेंगलुरु में चल रहा है। ऐप डाउनलोड करने के बाद फोन पर लड़कों की प्रोफाइल डिस्प्ले होने लगती है। पिछले वैलनटाइंस डे के मौके पर इन ऐप पर यूथ की एक्टिविटी में तेजी देखी गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.