भाजपा की नई टीम में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन साधने पर जोर, लोकसभा चुनाव 2024 पर नजर

 

 

उत्तर प्रदेश भाजपा की नई टीम की घोषणा शनिवार को कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधने पर खास फोकस किया गया है। 45 सदस्यीय टीम में 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 16 मंत्री बनाए गए हैं।

पंकज सिंह व विजय बहादुर पाठक समेत कई पदधिकारियों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका मिला है। मनीष कपूर को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष और भारत दीक्षित को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.