रामनवमी पर शोभा यात्रा की तैयारी में जुटा बजरंग दल – शहर में जगह-जगह लगाए भगवा ध्वज

फतेहपुर। तीस मार्च को रामनवमी महोत्सव आयोजक समिति की निकलने वाली शोभा यात्रा की तैयारी में बजरंगदल के कार्यकर्ता देर रात तक जुटे रहे। शोभा यात्रा मार्ग में भगवा ध्वज लगाने का काम किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस पर रामलीला मैदान से भव्य झाकियां निकलेंगी।
शाम लगभग चार बजे रेल बाजार, राधानगर, अमरजई, देवाधिदेव शिव मंदिर जैदून, आबूनगर, लखनऊ बाईपास, शादीपुर सहित कई स्थानों से राम भक्त झांकी एकत्र होंगी। फिर शोभा यात्रा रामलीला मैदान से बाकरगंज, लाठी मोहाल, चौक चौराहा होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि सम्पूर्ण जिले के सभी प्रखंडों में रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। भव्य राम उत्सव के कार्यक्रम होंगे। बजरंगदल के कार्यकर्ता शोभा यात्रा मार्ग को भगवामय करने में जुटे हैं। प्रयागराज से बहुत सुंदर प्रभु राम की मनमोहक झाकियां शामिल होंगी। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। समापन पर प्रसाद वितरण भी होगा। संगठित हिन्दू सामर्थ भारत का चरितार्थ करने का उन्होने आहवान किया। उन्होने कहा कि प्रभु श्रीराम के अवतरण दिवस पर दीपावली की भांति घरों को सजाएं, भगवा ध्वज लगाएं। बजरंगदल के आनंद तिवारी ने सभी राष्ट्र भक्तों से रामनवमी शोभा यात्रा में आने का आहवाहन किया। इस मौके पर शानू सिंह, हिमांशु दीक्षित, विक्की साहू, मिंटू सोनी, आनन्द तिवारी, विपिन गुप्ता, पप्पू शरण आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.