कार में फंसकर बाइक 200 मीटर तक घसीटती गई, मासूम सहित 4 की मौत

 

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार दोपहर भीषण हादसा हुआ। सहारनपुर में तेज रफ्तार कार ने रॉग साइड आई बाइक को टक्कर मार दी। कार सवार 2 लड़कों ने हादसे के बाद भागने का प्रयास किया। करीब 200 मीटर तक बोनट में फंसी बाइक के साथ कार दौड़ाते रहे। लोगों की घेराबंदी के बाद कार छोड़कर भाग निकले।

हादसे में मासूम बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक रॉग साइड से कार के सामने आई थी। ये भी सामने आया कि बाइक पर बैठे परिवार के सभी सदस्य एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

घर से 1 किमी पहले हुआ हादसा
मिर्जापुर इलाके के गांव खुशहालपुर का नसीम मजदूरी करता था। 28 मार्च को नसीम की भाभी तरन्नुम की चाची की मौत गांव आलमपुर अमादपुर में हो गई थी। वह अपनी मां नसीरा (55), भाभी तरन्नुम (25), भतीजी रिजा (3) व चार माह के भतीजे रय्यान के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। दो मासूम, दो महिलाएं और खुद एक बाइक पर सवार था।

संस्कार के बाद वह अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह जाटोवाला के पास पहुंचा, तभी देहरादून से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसा घर से एक किलोमीटर पहले हुए है। जिससे नसीम, नसीरा, तरन्नुम, भतीजी रिजा की मौत हो गई। जबकि चार महीने का रय्यान घायल हो गया, जो चंडीगढ़ के PGI में भर्ती है।

लड़के भागने की फिराक में थे, लेकिन पब्लिक ने पकड़ा
कार के अंदर दो लड़के बैठे थे। उन्होंने हादसे के बाद कार लेकर भागने का प्रयास किया। करीब 200 मीटर तक कार को बिना रोके दौड़ाते रहे। लेकिन बोनट में बाइक फंस गई। इसलिए वो कार को भगा नहीं सके। भीड़ ने भी उनकी कार की घेराबंदी कर दी।

ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने कार सवार 2 युवकों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई की। आरोपियों को पुलिस ने भीड़ से बमुश्किल बचाया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कुछ देर तक हाईवे पर जाम भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया।

परिवार से 4 मौत छुपाते रहे
रिश्तेदार दिलशाद ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई है। यह बात न तो मृतक नसीम के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को बताई गई। ग्रामीणों ने बताया, मृतक नसीम की एक बहन रजिया कुंवारी है। 8 महीने का एक बेटा है। वहीं भाभी तरन्नुम का पति तासीन हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.