521 कन्याओं का पूजन कर कराया भोज

फतेहपुर। बहुआ क्षेत्र के बरौंहा गांव में चैत्र नवरात्रि के अंतिम कड़ी में गुरूवार को नवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया गया। पहले 521 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सनातन परंपरा के अनुसार 521 कन्याओं के साथ 501 लंगूरों को भोजन कराकर दान दिया। फट कार्यक्रम का आयोजन बरौंहा प्रधान प्रतिनिधि सुधीर सिंह गौर ने बताया कि श्री रामचन्द्र का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। 521 कन्याओं के साथ 501 लंगूरों को भोजन कराया गया। कर्मकांडी ब्राहम्णों ने बताया कि इससे गांव, घर, परिवार में समृद्धि का वास होता है।
विद्वानों ने बताया कि परंपरा का निर्वहन ऋषि वैज्ञानिकों ने किया था। इसमें अदृश्य शक्तियां का आह्वान करके जगत कल्याण के लिए कन्याओं का पूजन किया जाता है। बताया कि यह क्रियात्मक प्रक्रिया है। इसका त्वरित लाभ यजमान को प्राप्त होता है। इस मौके पर रणधीर सिंह, रणविजय सिंह, नप्पी सिंह, रोशन सिंह, मान सिंह गौर, अधिवक्ता सुनील सिंह गौर, एडीओ पंचायत अनूप सिंह, शिवजीत सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, सुनील पांडेय, पुत्तन कछवाह, शरद सिंह, कप्तान सिंह, सुमेर सिंह, धीरेन्द्र सिंह, प्रांसु गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, पंकज सिंह, संतोष यादव आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.