अटेवा पेंशन बचाओ मंच का संवैधानिक पेंशन मार्च 16 को – जिला महिला कार्यकारिणी का विस्तार, मनीष को मिली तेलियानी ब्लाक की जिम्मेदारी

फतेहपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच तेलियानी की एक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मौर्य भवन सम्राट अशोक तिराहा में आयोजित की गई। बैठक में सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने अटेवा/एनएमओपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित किए गए वर्ष 2023 के सभी आंदोलनों एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।
जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले संवैधानिक पेंशन मार्च पर सभी साथियों ने 16 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। बैठक के दौरान जिला महिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। ब्लाक तेलियानी की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए विस्तारित महिला जिला कार्यकारिणी में अंजू सचान को जिला महामंत्री, उमा प्रजापति व विजय रत्ना को सहसंयोजिका मनोनीत किया। राजकुमारी साहू व विनीता मौर्य
को जनपदीय कार्यकारिणी महिला मोर्चा में जिला संगठन मंत्री का दायित्व दिया। तेलियानी ब्लॉक की जिम्मेदारी मनीष प्रताप सिंह को दी गई। ब्लॉक तेलियानी की पूरी कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए सदस्यों में पुनीत उत्तम ने ब्लॉक संयोजक पद के लिए सक्रिय साथी मनीष प्रताप सिंह का नाम प्रस्तावित किया। इसका समर्थन राजेन्द्र तिवारी और योगेश कुमार वर्मा ने किया। तत्पश्चात सभी ने सहर्ष सहमति प्रदान की।.महामंत्री पद के लिए राजेंद्र तिवारी का नाम मनीष प्रताप सिंह ने प्रस्तावित किया। राजीव श्रीवास्तव व अन्य साथियों ने उनके नाम की पर सहमति जताई। सबकी सहमति उपरांत निधान सिंह जिला संयोजक ने संपूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें ब्लॉक संरक्षक धर्मेंद्र तिवारी व दुर्गेश श्रीवास्तव को ब्लॉक संयोजक, अध्यक्ष मनीष प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल सिंह, उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष महफूज अहमद, महामंत्री राजेन्द्र तिवारी, मंत्री मीनाक्षी, गणेश कुमार, पूनम कटियार, संगठन मंत्री संतोष कुमार, प्रीति श्रीवास्तव, प्रतिभा मिश्रा व सितारे हिन्द, प्रचार मंत्री पुनीत उत्तम, मीडिया प्रभारी योगेश,
सोशल मीडिया प्रभारी मीना सिंह, नव चयनित ब्लाक कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का प्रदेश सह संयोजिका अंशु सिंह शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने फूल माला से स्वागत किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, मीडिया प्रभारी उदित सचान, बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार लोधी, पवन कुमार एलआईसी, अरुण कुमार मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, संदीप यादव मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री महेंद्र मौर्य ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.