भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू – व्यास जी ने श्रीमद भागवत कथा का बताया महात्म

फतेहपुर। श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर से साई मंदिर कलक्टरगंज तक ढ़ोल बाजे के साथ पहुंची। कलश यात्रा में कथा व्यास पंडित श्याम तिवारी शास्त्री झांसी, उपाचार्य विकास मिश्रा, मुख्य यजमान श्यामा त्रिवेदी व उनके पौत्र अंश त्रिवेदी अपने शीश पर श्रीमद्भागवत ग्रंथ आगे लेकर चल रहे थे। सभी भक्त झूमते गाते यात्रा में शामिल हुए।
कलश यात्रा की समाप्ति के बाद दोपहर दो बजे से व्यास जी के श्रीमुख से कथा कही गई। आज की कथा में श्रीमद्भागवत का महात्म्य बताया गया। अनेक जन्म जन्मान्तरों के जब पुण्यों का उदय होता है तब कही श्रीमद्भागवत की कथा सुनने व सुनाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस अवसर पर श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव विकास समिति के अध्यक्ष आचार्य विमलाकान्त त्रिपाठी, उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी शरण, महामंत्री डॉ अनुराग श्रीवास्तव, आचार्य अचल त्रिपाठी, अजय त्रिवेदी, शोभा त्रिवेदी, आशा त्रिवेदी, सोना त्रिवेदी, अभिनव श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, आचार्य रामनारायण, अमित शिवहरे, विपुल श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, सुनीता तिवारी, सुमित्रा देवी सहित तमाम भक्त उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.