वृद्धों के लिए श्रवण कुमार बने युवा विकास समिति के सदस्य – संगठन अध्यक्ष ने झंडी दिखा रामलला दर्शन के लिए रवाना की तीर्थयात्री बस

फतेहपुर। युवा विकास समिति वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों के लिए श्रवण कुमार बन गई। रामलला दर्शन के लिए तीर्थयात्री बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि वृद्ध जन हमारे परिवार की शोभा, ज्ञान के भंडार रुपी धरोहर होते हैं। जीवन के विपरीत हालातों में वे हमें अपने जीवन अनुभव का लाभ प्रदान करते हैं। मगर व्यस्त जीवन में आजकल की संतानें अपने बूढ़े माँ बाप की सेवा या सम्मान का ख्याल नहीं करते है जिस कारण उन्हें दर दर की ठोकरे खाने के लिए विवश होना पड़ता है। जिनके चेहरे में मुस्कान लाने के लिए संगठन द्वारा यह पहल चलाई जा रही है। संगठन प्रमुख संजय दत्त ने बताया कि इससे पहले संगठन ने दो सैकड़ा वृद्धों को देवाशरीफ जियाारत, कामनानाथ व काशी विश्वनाथ दर्शन के लिये बस भेजी थी। सभी वृद्धजनों को यात्रा समिति निःशुक्ल करा रही है। यात्रा पर जाने वाली रामकली, सुरेश, गणेश शंकर ने बताया कि 60 वर्ष होने के बाद भी हम आज तक शहर के बाहर नहीं गए, समिति द्वारा हमें रामलला दर्शन के लिए लेकर जाया जा रहा है। हम बहुत खुश हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, पर्यवेक्षक सुशील गुप्ता, वृद्धाश्रम प्रभारी नीतू वर्मा, अशोक यादव, अफताब, प्रकाश, अमन दीक्षित, रूपम मिश्रा, अविनाश, सुशील, विकास, प्रेम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.