नमामि गंगे व मत्स्य विभाग ने गंगा में छोड़ी मछलियां

फतेहपुर। नमामि गंगे एवं मत्स्य विभाग ने देवघाट में तीस हजार मछलियां छोडकर स्वच्छता का संदेश दिया। पदाधिकारियों ने लोगों से गंगा नदी को स्वच्छ बनाये रखने का आहवान किया। नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल, क्षेत्रीय सह संयोजक पंकज त्रिवेदी, मत्स्य विभाग के अधिकारी आरडी यादव ने देवघाट में 30000 मछलियों को गंगा जी में छोडा। नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल ने कहा कि गंगा नदी को अविरल निर्मल बनाये रखना हम सभी का उत्तरदायित्व है। इसके लिये गंगा नदी में मछलियों का रहना अति आवश्यक है। मछलियां नदियों की मित्र होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.