सिक्किम में 7 टूरिस्टों की मौत, भीषण हिमस्खलन में फंसे सैकड़ों पर्यटक

 

सिक्किम के नाथुला पहाड़ी दर्रे पर आज हुए भीषण हिमस्खलन में सात टूरिस्टों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए. हिमस्खलन के बाद कई पर्यटकों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है. हिमस्खलन के दौरान क्षेत्र में 150 से अधिक पर्यटकों के होने की सूचना है।

हिमस्खलन मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। इससे घायल सात लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। पुलिस के मुताबिक, 150 से ज्यादा पर्यटक अब भी 15 मील से ज्यादा दूर फंसे हुए हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवेल एजेंटों के संघ, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, “पास केवल 13वें माइल के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें माइल की ओर चले गए। यह घटना 15वें माइल पर हुई।” नाथुला दर्रा चीन की सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.