गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी जाने कैसे मिलेगा 500 रुपए में सिलेंडर 

 

 

खाना बनाने के लिए यूज होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 500 हो गए हैं जी हां आपने सही सुना एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी। राजस्थान सरकार की तरफ से एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी गई है दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण के दौरान यह घोषणा किया कि राजस्थान में अब से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम मात्र 500 रुपए होंगे। इस घोषणा से लगभग सभी परिवारों को फायदा पहुंचेगा। राजस्थान के लोगों को अब सिलेंडर खरीदने के लिए मात्र 500 रुपए चुकाने होंगे घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट कम होने से गरीब परिवारों को आर्थिक बोझ से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी इसके अलावा मुख्यमंत्री जी ने क्या क्या कहा आइए जानते हैं-

गैस सिलेंडर का मास्टर स्ट्रोक

राजस्थान सरकार ने अपना बजट शुक्रवार को पेश किया जिसमें कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई और कई पुरानी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ को बढ़ाया गया सरकार ने इस वर्ष हर एक सेक्टर पर प्रगति का लक्ष्य रखा इसी कड़ी में गैस सिलेंडर के दाम कम होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है क्योंकि अन्य राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1000 रुपए पार कर चुके हैं ऐसे में राजस्थान के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है अब से उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर खरीदने के लिए सिर्फ 500 रुपए देने होंगे जो कि अन्य राज्यों की कीमत से आधी है। कीमत आधी होने से लगभग 76 लाख उपभोक्ताओं को सीधे लाभ पहुंचेगा। इसके बारे में मुख्यमंत्री ने पहले ही अवगत कराया था और अब यह सपना सच होते दिख रहा है।

राज्य के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

इस बार के बजट में सिलेंडर के अलावा भी अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में ऐलान किया गया है जिससे आने वाले समय में राज्य की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा गैस के दाम कम होने पर सरकार के कोष पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा। सरकार ने बताया कि फ्री गैस सिलेंडर देने से सरकार के लिए 1500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ेगा। परंतु इससे उपभोक्ताओं एवं गरीब लोगों को बड़ा फायदा पहुंचेगा। अब त्योहारों में गरीब परिवारों को सिलेंडर खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगे। गैस सिलेंडर के दाम में कमी करके सरकार ने लोगों को आर्थिक बोझ से थोड़ी राहत जरूर दी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.