धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती – मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर बांटा प्रसाद

फतेहपुर। हनुमान जयंती का पर्व जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर के मंदिरों की साज सज्जा कर सजाया गया। मंदिरो में सुंदर कांड का पाठ किया गया व भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों को पूड़ी सब्ज़ी, हलवा, बूंदी के अलावा चना प्रसाद के रूप में ग्रहण कराया गया।
गुरुवार को जनपद में हनुमान जयंती का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। पर्व को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा मन्दिरो के आस पास विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई। हनुमान जयंती पर शहर की प्रमुख मन्दिरों को सजाया गया था। मुराइन टोला, तांबेश्वर मंदिर, पटेल नगर समेत अन्य जगहों पर स्थित हनुमान मंदिरों की साज सज्जा कर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इसके अलावा जगह जगह भक्तों द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें पटेलनगर स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा नेताओं द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया गया। तांबेश्वर मंदिर परिसर के बाहर नगर उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष अतुल दीक्षित, अजीत दीक्षित व आशीष दीक्षित द्वारा भंडारा किया गया। इसी क्रम में विद्यार्थी चौराहे के निकट भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता महेश द्विवेदी, सिविल लाइन सभासद विनय तिवारी, अमित मिश्रा नीटू, नगर पालिका परिषद की पूर्व प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी, देवेंद्र गौतम आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.