भाजपा के बढ़ते कारवां से घबरा रहा विपक्ष: आशीष मिश्रा – बीजेपी के स्थापना दिवस पर झंडा लगाकर जिंदाबाद के लगाये नारे – टीवी के सामने बैठकर सुना पीएम मोदी का संबोधन

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा नगर उत्तरी के अध्यक्ष संजय मोदनवाल व नगर महामंत्री संजय लाला के नेतृत्व में जीटी रोड स्थित एक पैलेस में भाजपा का झंडा लगाकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को टीवी के माध्यम से बैठकर सभी कार्यकर्ताओं ने सुना।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। कहा कि जिस तरीके से भाजपा का कारवां बढ़ रहा है विपक्ष घबरा रहा है। निश्चित है कि आने वाले नगर निकाय के चुनाव में एक बार फिर से भाजपा अपना परचम लहराएगी और सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों की सीटों पर भाजपा भारी बहुमत के साथ विजयी होगी। भाजपा जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतकर लोकसभा में भारी बहुमत से पहुंचेंगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगे। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव, नगर महामंत्री वंदना द्विवेदी, कविता रस्तोगी, अभिषेक श्रीवास्तव, सुमित द्विवेदी, रितिक पाल, अंजू त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता, पंकज सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उधर भाजपा नगर दक्षिणी के अध्यक्ष जेपी सिंह फौजी के नेतृत्व में इसाईन पुरवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग बूथों में पहुंचकर भाजपा का झंडा लगाकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.