इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने लगायी फांसी, पढ़े पूरी कहानी

 

 

राहुल वही लड़का है, जिसने बांदा के एक होटल में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगा ली थी। राहुल का शव शुक्रवार सुबह होटल के कमरे से बरामद किया गया था। बताया जा रहा था कि राहुल गुरुवार को मुंबई से यहां आया था।

घर जाने की बजाय वो होटल में रुक गया था। शुक्रवार सुबह जब वो काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो होटल कर्मियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला, तो वह फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

राहुल ने किसी की नहीं सुनी और अपनी जान दे दी
युवक के सुसाइड करते हुए दो वीडियो सामने आए थे। राहुल जब फंदा लगा रहा था, तब इंस्टाग्राम पर जुड़े उसके दोस्त लाइव उसे देख रहे थे। वो आपस में बात कर रहे थे कि कोई इसका पता बताओ, ये फांसी लगा रहा है। साथ ही वो लोग कमेंट करते हुए राहुल को सुसाइड करने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन राहुल ने किसी की नहीं सुनी और अपनी जान दे दी।

किसी लड़की से 4 साल से चल रहा था राहुल का अफेयर
राहुल बांदा का ही रहने वाला था। उसके घर में दो बहनें और माता-पिता हैं। वो घर में अकेले कमाने वाला था। मुंबई से वो अपने परिवार को पैसे भेजा करता था। वहां उसके पापा के पास 2-3 बीघा जमीन है। वो उसी पर खेती किया करते हैं। राहुल का बांदा के अतर्रा में रहने वाली किसी लड़की से करीब 4 साल से अफेयर था। बताया जा रहा है कि वो नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।

राहुल की मौत से उसके घर वाले बहुत दुखी हैं। दोनों बहनें भाई के जाने से बहुत परेशान हैं। जबसे उन लोगों ने ये खबर सुनी है वो लोग बस रो ही रही हैं। राहुल की बड़ी बहन ने हमें बताया, मेरे भइया बहुत अच्छे थे। वो हम लोगों का बहुत ख्याल रखते थे। वो 3 साल से मुंबई में रह रहे थे।

वो जब भी मुंबई से आते थे. हम लोगों के लिए कुछ न कुछ लेकर आते थे। घर की सारी जरूरतें वो पूरी करते थे। पापा की खेती से तो कभी-कभी ही कमाई हो पाती थी। वो हम लोगों को पढ़ाई के लिए भी बोला करते थे। पैसे भी भेजा करते थे।

कहते थे, तुम लोग पढ़कर अच्छी नौकरी करना। मैं तो यहां पर मजदूरी करता हूं। जल्दी से पढ़ाई करके कहीं पर नौकरी करने लगो फिर तुम लोगों की शादी कर दूंगा। लेकिन भइया के जाने के बाद अब हम लोग क्या करेंगे? कैसे पढ़ाई करेंगे, कौन हमें नए कपड़े लाकर देगा? हमारी शादी कैसे होगी?

वो भइया से मिलने यहां आया करती थी…
बड़ी बहन बताती है, 4 साल पहले वो उस लड़की से मिले थे। उसको लेकर वो बहुत सीरियस रहते थे। कहते थे पापा-मम्मी को बता दूंगा. तो वो लोग शादी की जिद करने लगेंगे। इसलिए बस हम ही लोगों को बता रखा था। हमारी तो उससे फोन पर भी बात हुई है। फोन पर तो वो बहुत अच्छे से बात की थी। वो भइया से मिलने शहर जाया करती थी।

उसके लिए भइया मुंबई जाने को तैयार नहीं थे
बहन बताती है. उसने एक बार भइया को शर्ट भी गिफ्ट की थी। भइया उस शर्ट को हमेशा पहनता था। वो उस लड़की से बहुत प्यार करता था। हमेशा उसके बारे में बातें करता था। उसके लिए पैसे जोड़कर गिफ्ट लिया करता था।

जब उसकी मुंबई में नौकरी लगी तो वो बहुत दुखी था। वो कहता था, मैं इतनी दूर चला जाऊंगा, तो वो क्या करेगी। वो बहुत परेशान होगी। लेकिन घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए वो मुंबई चला गया था।”

वो मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती है…
तब मैंने उसको समझाया था, ऐसा नहीं है। हो सकता है वो पढ़ाई में बिजी हों लेकिन भाई बहुत परेशान रहते थे। वो हमेशा यही बोलते थे, वो मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती है। मैं तो उसको बहुत प्यार करता हूं।

फिर वो किसी और से बात कैसे कर सकती है। भइया बताते थे, उनके किसी दोस्त ने बताया है कि उनकी गर्लफ्रेंड का किसी दूसरे लड़के से अफेयर हो गया है। बस यही बात भइया को खाए जा रही थी।

सेठ से पैसे लेकर भइया बांदा आ गए थे

बहन ने आगे बताया, मुंबई में भइया मामा के साथ रहते थे। वो जहां काम करते थे वहां से झूठ बोलकर गुरुवार को बांदा आ गए थे। हम लोगों को तो यहां पता ही नहीं था कि भइया बांदा में हैं। वो अपने सेठ से पैसे उधार लेकर बांदा आए थे।

जब मामा ने सेठ से भइया के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वो तो घर गया है। उसके बाद मामा ने घर फोन करके मम्मी से भइया के बारे में पूछा। तब हमें पता चला कि भइया बांदा आए हैं।

हम लोगों का मन बहुत खराब हो रहा था

जब हमने उनको फोन किया तो उन्होंने हमारा फोन नहीं उठाया। हमने उनको खूब मैसेज किए लेकिन उन्होंने किसी का रिप्लाई नहीं किया। हम लोगों का मन बहुत खराब हो रहा था। रिश्तेदारी, दोस्त सब जगह उसके बारे में पूछा लेकिन किसी को उसके बारे में पता नहीं था। हम लोग उसकी तलाश कर रहे थे। सब जगह पूछ रहे थे लेकिन इसी बीच एक फोन आया और हमारा सब कुछ खत्म हो गया।

बहन बताती है, हमें फोन पर बताया गया कि आपके बेटे का शव होटल के रूम में मिला है। आप लोग अतर्रा आ जाइए। तभी मैं समझ गई कि उस लड़की की वजह से मेरे भाई ने जान दे दी है। हमारा तो एक ही पल में सब कुछ खत्म हो गया था।

बुजुर्ग पिता अपने सहारे को खोने के बाद बेसुध हैं

राहुल के घर में उसकी मौत के बाद से मातम पसरा है। मां तो बेहोश पड़ी हुई है। वहीं छोटी बहन भाई की फोटो देखकर बस रो रही है। बड़ी बहन भी बहुत परेशान है लेकिन हिम्मत करके वही परिवार को संभाल रही है। वहीं बुजुर्ग पिता अपने सहारे को खोने के बाद बेसुध हैं।

वो कहते हैं, राहुल से मैं बोलता था शादी कर ले लेकिन वो नहीं मानता था। वो कहता था पहले बहनों की करूंगा फिर अपनी, लेकिन वो हमें अकेला छोड़कर चला गया। मेरा बेटा बहुत लायक था। एक लड़की की वजह से वो हमसे इतना दूर चला गया। अब हमें कौन संभालेगा। हमारा घर कैसे चलेगा। कभी नहीं सोचा था अपने जवान बेटे की लाश देखूंगा…

पोस्ट पर रोने वाले इमोजी लगाया, और सॉरी लिखा
राहुल ने पोस्ट पर रोने वाला इमोजी भी लगा रखा था। जब किसी ने जब रिप्लाई नहीं किया तो राहुल लाइव आया। लगभग 12 बजे के करीब वो लाइव आया और फोन को खुद से दूर रख दिया। कमरे के बाथरूम के गेट के ऊपर रोशनदान में लगे हुए सरिए में रस्सी बांधी। इसके बाद बगल के ताखा के सहारे ऊपर चढ़ने लगा।

राहुल जब फंदा तैयार कर रहा था, उस समय उसे लोग लाइव देख रहे थे। इस पूरे वीडियो को किसी दोस्त ने रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में वो लोग कहते नजर आ रहे हैं, ”देखो ये लाइव आकर सुसाइड कर रहा है, कोई इसका पता बताओ। वहीं, कई लोग उसे फांसी का फंदा लगाते देख फोन कॉल करते हैं, लेकिन राहुल किसी का कॉल रिसीव नहीं करता है। कई लोग कमेंट करके उसे सुसाइड नहीं करने का बोलते हैं​​​​।”

वहीं बांदा में रहने वाले उसके दोस्त पुलिस को मामले की जानकारी देते हैं। पुलिस तुरंत राहुल की तलाश शुरू कर देती है। लेकिन पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। जब तक पुलिस राहुल की जानकारी निकाल पाती, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। होटल स्टाफ को रूम के अंदर उसकी लाश मिली थी।

तथ्य के आधार पर हम लोग कार्रवाई करेंगे
इस मामले में ASP लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि युवक के लाइव सुसाइड की खबर मिली थी। वो मुंबई में काम करता था। युवक ने लगभग 12 के बीच में इंस्टा पर आकर सुसाइड किया है। शाम को होटल स्टाफ ने पुलिस वालों को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव मिला। इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.