कांग्रेस नेता की धमकी, राहुल को सजा देने वाले जज की जीभ काट लेंगे

 

तमिलनाडु में कांग्रेसी नेता मणिकंदन ने राहुल गांधी के खिलाफ फैसला करने वाले जज को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में जब हम सत्ता में आएंगे तब राहुल गांधी के खिलाफ फैसला देने वाले जज की जीभ काट लेंगे। मणिकंदन ने कहा कि जज किसके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं?… जिन्होंने हमें आजादी दिलाई? मणिकंदन के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम में सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी। सुखोई में उड़ान भरने वाली वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने भी इस फाइटर जेट से उड़ान भरी थी। प्रतिभा पाटिल से भी पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहने के दौरान 8 जून 2006 में सुखोई से उड़ान भर चुके हैं। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे।

 आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर

  1. PM मोदी कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व जाएंगे। वे फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ से चर्चा करेंगे।
  2. कर्नाटक चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।
  3. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या जाएंगे। वे रामलला के दर्शन करेंगे।
  4. यूक्रेन की डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर अमीन झापरोवा भारत के चार दिन के दौरे पर आएंगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.