निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं पार्टीजन: सुरेंद्र सिंह – नवमनोनीत सपा जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से किया स्वागत

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश चन्द्र उत्तम पटेल ने पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव को दोबारा जिले की जिम्मेदारी सौपी। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जहाँ जोश उमड़ पड़ा वहीं गजब का उत्साह आज स्पष्ट दिखा। जिलाध्यक्ष ने पार्टीजनो से अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आसन्न निकाय चुनाव में पार्टी का परिचय लहराने के लिए अभी से जुट जाने की अपील की।
शहर के रानी कालोनी स्थित एक मैरिज हाल में सपा नेता हाजी रजा की ओर से नवमनोनीत सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव का स्वागत एवं वरिष्ठ सपाईयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष को हाजी रजा ने चांदी का मुकुट व भारी-भरकम माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा जिलाध्यक्ष समेत अन्य सपाईयों ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल व भाला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो रही है। योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के आशियाने ढहाये जा रहे हैं। जिसका हिसाब आने वाले निकाय व लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जरूर लेगी। उन्होने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करके सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने का काम किया था। आज भी योगी सरकार सपा के कार्यकाल के दौरान कराये गये विकास कार्यों का फीता काटने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि निकाय चुनाव का समय नजदीक आ गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गली-गली जाकर सपा की नीतियों को पहुंचाने का काम करें। जिससे निकाय के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जा सके। इसके बाद अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुट जायें। इस मौके पर संतोष द्विवेदी, जगदीश उर्फ जालिम सिंह एडवोकेट, बलिराज उमराव एडवोकेट, केतकी सिंह यादव, रीता प्रजापति, चौधरी मंजर यार, वीरेंद्र यादव, शकील गोल्डी, नफीस उद्दीन, संगीता राज पासी, नफीसा बानो, तरन्नुम परवीन, रवींद्र यादव, मो. साबिर एडवोकेट, जंग बहादुर सिंह मखलू, जेपी यादव, सऊद अहमद, तनवीर हैदर, कपिल यादव, मो. आजम खान, चौधरी राजेश यादव, राजू कुर्मी, तीर्थराज परमहंस, एनुल आब्दीन हुमायूं, अयाज अहमद उर्फ राहत, दीपक कुमार डब्लू सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.