उपाधीक्षक बनने पर सिठौरा गांव में मना जश्न – अवध पिछले दिनों बने थे समीक्षा अधिकारी, अब डीएसपी

हथगाम/फतेहपुर। क्षेत्र के सिठौरा गांव निवासी जिला सहकारी बैंक में मुलाजिम रहे स्वर्गीय राम नजर सिंह उर्फ मुन्नू सिंह के सुपुत्र अवध भान सिंह भदौरिया पीसीएस 2022 में 19 वीं रैंक हासिल करते हुए पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त हुए हैं। उनके आगमन पर घर परिवार तथा गांव में जश्न का माहौल रहा। पिछले दिनों वे सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए थे। परिवारीजनों के साथ उन्होंने पिता की समाधि एवं देवी-देवताओं के दर पर माथा टेककर ईश्वर को धन्यवाद दिया।
पिता स्वर्गीय राम नजर सिंह एवं माता लक्ष्मी सिंह के होनहार सुपुत्र अवध भान सिंह पीसीएस में 19 वीं रैंक हासिल करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी के पद पर नियुक्त हुए हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हुई। बाद में वे हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड फतेहपुर से प्राप्त की। श्री सिंह ने कोचिंग प्रयागराज से प्रतियोगी परीक्षा का नालेज ग्रहण किया। प्रयागराज से अवध भान सिंह ने बीटेक एवं बीबीएस की डिग्री भी हासिल की। अवध भान सिंह के दादा राजाराम सिंह भदौरिया, चाचा गोवर्धन सिंह भदौरिया, भाई प्रिंसू सिंह भदौरिया, माता लक्ष्मी सिंह सहित परिवार के लोगों ने घर आने पर तिलक लगाकर इस कामयाबी की खुशियां बांटी। गांव के लोगों ने भांगड़ा की धुन पर खुशी जाहिर की। अवध भान सिंह इसके पहले पिछले वर्ष ही सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.