मोटेश्वर महादेव मंदिर में 29 मई को होगा उपनयन संस्कार – आचार्यकुलम् ने बैठक कर सभी को सौंपी जिम्मेदारियां

फतेहपुर। आचार्यकुलम की बैठक पीरनपुर स्थित प्रधान कार्यालय में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद शुक्ला व संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भोला मिश्रा उपस्थित रहे। आगामी 29 मई को होने वाले उपनयन संस्कार हेतु मोटेश्वर महादेव मंदिर तय किया गया। कार्यक्रम की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई।
पंजीकरण हेतु आचार्य प्रदीप तिवारी, गया प्रसाद मिश्रा, डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी, रमानाथ त्रिवेदी एवं श्रीकांत त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई। उपनयन संपन्न कराने हेतु आचार्य श्रीकांत की अध्यक्षता में योगेश, पंकज शुक्ला, चंद्रिका शुक्ला, गया प्रसाद, राकेश त्रिवेदी, राजकिशोर, राजन त्रिपाठी आदि को दी गई। सामग्री क्रय व्यवस्था हेतु भोला मिश्रा, रमानाथ द्विवेदी, बच्चा तिवारी, भोजन व्यवस्था हेतु पंकज त्रिवेदी अतुल को सौंपी गई। अतिथि सत्कार एवं पेयजल व्यवस्था टेंट आदि का कार्य विशेष बाजपेई एवं अमित शुक्ला आदित्य तिवारी, भोजन व्यवस्था प्रमुख पंकज त्रिवेदी, अतुल दीक्षित को नामित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से चंदन सिंह राणा जिलाध्यक्ष बजरंग सेना, आशीष, शैलेंद्र, हार्दिक त्रिवेदी आदि रहे। अचार्यकुलम संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विनोद शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.