पति-पत्नी को गैर मर्दों के साथ रहने के लिए करता था प्रताड़ित और…

 

उत्तर प्रदेश के बदायू में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ ऐसी शिकायत की है जिसे जानकर आपको भी गुस्सा आएगा। दरअसल 12 साल पहले जिस इंसान के साथ महिला ने लव मैरिज किया था उसपर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति उसे दूसरे मर्दों के पास जाने को कहता है।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक पीड़ित महिला ने अपने पति पर ऐसा आरोप लगाया है जिसपर आपको गुस्सा आने लगेगा। महिला ने अपने  पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति उसे किसी गैर मर्द के साथ सोने को लेकर दबाव बना रहा है।

पत्नी द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के मुताबिक उनका लव मैरिज 12 साल पहले थाना क्षेत्र के ही युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पति और पत्नी के बीच का यह मामला तब और ज्यादा बिगड़ गया जब पति के साथ उसके भाई ने भी पीड़ित के साथ मारपीट की। वहीं पीड़िता को जातिसूचक गालियां भी दी गई। बता दें कि दोनों की शादी इंटरकास्ट थी।

पीड़िता के मुताबिक उसे गाली देकर ससुराल से भगा दिया गया। इन दोनों की दो बेटियां हैं। लेकिन एक बेटी फिलहाल पति के पास है और दूसरी को लेकर पीड़िता अपने मायके में अपनी मां के साथ रहती  है।

महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे धंधा करने पर मजबूर किया जा रहा था। वहीं उसे दूसरे मर्दों के साथ सोने के लिए उसका पति दबाव बना रहा था। लेकिन जब महिला विरोध करती तो उसके साथ मारपीट भी किया गया। बता दें कि इस मामले में पुलिस छानबीन कर कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.