पानीपत में एक मकान का गिरा छज्जा दो बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल

 

हरियाणा के पानीपत में बुधवार को अचानक संदिग्ध हालात में एक मकान का छज्जा गिर गया। जिसके कारण वहां पर खेल रहे 2 बच्चे (लड़का और लड़की) छज्जे के मलबे के नीचे दब गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें मलबे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घटना पानीपत के वार्ड नंबर 11  में पेट्रोल पंप के सामने सैनी कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि बुधवार को 2 बच्चे सैनी कॉलोनी की गली में खेल रहे थे। इसी दौरान एक मकान का छज्जा गिर गया। जिसके नीचे वहां पर खेल रहे दो बच्चे दब गए। वहीं इस घटना के बाद आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।

 

बच्चों को निकालकर पहुंचाया अस्पताल 
लोगों ने दोनों बच्चों को मलबे के नीचे से निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए। जहां पर दोनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं डॉक्टरों ने भी बच्चों का उपचार आरंभ कर दिया। लोगों का कहना है कि हादसा बहुत खतरनाक था। साथ ही लोग दोनों बच्चों के सुरक्षित होने की कामना ही कर रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.