अंबेडकर जयंती रैली के बाद घर लौट रहे कई लोग आये करंट कि चपेट में और…

 

महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार को अंबेडकर जयंती रैली के बाद घर लौट रहे कई लोग करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है और पांच से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना विरार इलाके में हुई है। उन्होंने आगे बताया कि घटना के बाद डीसीपी और विरार पुलिस के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

विरार पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब कई लोग अंबेडकर जयंती रैली के बाद लौट रहे थे। उन्होंने कहा, “पालघर जिले के विरार इलाके में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई और 5 से अधिक घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वे अंबेडकर जयंती रैली के बाद लौट रहे थे। डीसीपी और विरार पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.