भाजपा पुराना शहर मंडल ने संगोष्ठी कर मनाई बाबा साहब डा.भीम राव अंबेडकर की 132 वीं जयन्ती

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज़ वाणी इटावा भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मण्डल के तत्वाधान में आज बाबा साहब डा.भीम राव अम्बेडकर जी की 132 वीं जयंती शाहग्रान वार्ड के धौकरन टोला चौक स्थित मन्दिर पर परम पूज्यनीय बाबा साहब डा.भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी मनाई गई।
संगोष्ठी आयोजन में मण्डल अध्यक्ष पुराना शहर सुशान्त दीक्षित जी जाटव पंचायत समाज के अध्यक्ष गम्भीर सिंह जी उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित एवम जाटव पंचायत समाज के अध्यक्ष गंभीर सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष पुराना शहर सुशांत दीक्षित ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा की सामाजिक समरसता के साथ जीवन जीने वाला व्यक्ति राष्ट्रपति पथ चलते हुए महान व्यक्तित्व धारण करता है बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ना केवल भारत बल्कि दुनिया के सभी दमित, शोषित और वंचितों की आवाज हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए दुनिया का सबसे बड़ा संविधान बनाकर उन्होंने एक नये युग का सूत्रपात किया। दुनिया में किसी भी पीड़ित को आवाज देनी हो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर हमेशा प्रकाश पुंज के रूप में उदाहरण होते हैं। वंचितों का उत्थान अब केवल नारा नहीं है, बाबा साहेब का सपना आज धरातल पर साकार होता दिख रहा है। विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगोष्ठी का संचालन मण्डल महामन्त्री विवेक गुप्ता ने किया। विवेक गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए बाबा साहब के द्वारा लिखित संविधान को सभी के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया।
सह ज़िला संयोजक आई टी सैल भाजपा आशीष बाथम ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहब साहब का जीवन परिचय सभी के बीच रखा।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष अखिलेश कौशिक, अरुण मिश्रा , राजू वर्मा नगर मंत्री प्रशांत दीक्षित जिला तहसील शक्तिकेंद्र संयोजक राजीव अवस्थी , अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार बूथ अध्यक्ष मड़ई कहारन रवि कृष्ण कश्यप जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो अनुरुद्ध गुप्ता , राकेश शर्मा मुकेश वर्मा अनिल दुबे उमेश चंद्र राज कुमार प्रदेश कुमार ग्रीस कुमार अरुण राजपूत वेदांश मिश्रा गोपाला सोनी मुकेश कुमार रोहित कश्यप रमेश कुशवाह नबाब सिंह ध्रुव कुशवाह राजू निम अजय कुमार रविन्द्र कुमार रॉकी राजेश बाबू रघुवीर सिंह अभिषेक उत्तम सिंह दिनेश बाबू अवधेश बाबू अशोक बाबू जगदीश बाबू विकाश संजू दलवीर सिंह रामनाथ श्री कृष्ण शिवम मेंहदी हसन कुलदीप अंबरीश वीरेंद्र हरिनारायण आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.