निकाय चुनाव: अध्यक्ष के 5 व सभासद के हुए 58 नामांकन – अध्यक्ष पद के लिए 30 व सभासद के 132 नामांकन फार्म बिके – नामांकन स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल

फतेहपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु चल रही नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर पांच व सभासद पदों के लिए 58 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल करने का काम किया। नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात रहा।
नगर पालिका परिषद बिंदकी में सभासद पद के लिए 14, नगर पंचायत खागा में सभासद पद के लिए 06, नगर पालिका परिषद सदर में सभासद पद के लिए 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए। उधर नगर पंचायत बहुआ में अध्यक्ष पद के लिए 02 एवं सभासद पद हेतु 11, नगर पंचायत असोथर में अध्यक्ष पद के लिए 03 एवं सभासद पद हेतु 07, नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में सभासद पद हेतु 02 ही नामांकन दाखिल हुए। इस तरह अध्यक्ष पद पर सिर्फ 05 एवं सभासद पद के लिए 58 नामांकन हुए। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नगर पंचायत खागा में अध्यक्ष पद के लिए 10 एवं सदस्य पद के लिए 14, नगर पंचायत कारीकान धाता में अध्यक्ष पद के लिए 02 एवं सदस्य पद के लिए 10, नगर पंचायत खखरेरू में अध्यक्ष पद हेतु 03 एवं सदस्य पद हेतु 14, नगर पंचायत हथगाम में अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य पद हेतु 02, नगर पंचायत किशुनपुर में अध्यक्ष पद हेतु 04 एवं सदस्य पद हेतु 08 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पालिका परिषद बिंदकी में अध्यक्ष पद हेतु 02 एवं सदस्य पद हेतु 14, नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य पद हेतु 27 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी तरह नगर पालिका परिषद सदर में अध्यक्ष पद हेतु 02 एवं सदस्य पद हेतु 22, नगर पंचायत बहुआ में सदस्य पद हेतु 04, नगर पंचायत असोथर में अध्यक्ष पद हेतु 05 एवं सदस्य पद हेतु 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिले में अध्यक्ष पद के लिए कुल 30 तथा सदस्य पद हेतु 132 नामांकन फार्माें की बिक्री हुई है। सदर नगर पालिका परिषद में वार्ड नं. 29 कृष्ण बिहारी नगर से सभासद पद के निर्दलीय उम्मीदवार शब्बीर अली ने अपने प्रस्तावक संग तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.