निकाय चुनाव: पांचवे दिन अध्यक्ष के 13 व सभासद के 117 हुए नामांकन – अध्यक्ष के लिए 39 व सदस्य के लिए 190 नामांकन फार्म बिके

फतेहपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर 39 लोगों ने जहां पर्चे दाखिल किए हैं वहीं 190 सभासद उम्मीदवारों ने भी अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। सभी उम्मीदवार सादगी के साथ नामांकन स्थल पहुंचे और पर्चा दाखिल किया।
नगर पालिका परिषद बिंदकी में अध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं हुआ जबकि सभासद पद पर 20 लोगों ने पर्चा भरा। नगर पंचायत खागा में अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ। सभासद पद पर 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। नगर पालिका परिषद सदर में अध्यक्ष पद पर एक उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया है जबकि सभासद पद पर 37 लोगों ने अपना-अपना नामांकन कराया। नगर पंचायत बहुआ में अध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं हुआ जबकि सभासद पद पर आठ लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह असोथर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर दो व सभासद पद पर 09 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में अध्यक्ष पद पर सात एवं सभासद पद पर भी सात लोगों ने पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत हथगाम में अध्यक्ष पद पर तीन व सभासद पद पर 16 नामांकन हुए। नगर पंचायत खखरेरू में अध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। जबकि सभासद पद पर दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इस तरह अध्यक्ष पद पर कुल 13 एवं सभासद के 117 नामांकन हुए। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नगर पंचायत खागा में अध्यक्ष पद के लिए छह एवं सदस्य पद हेतु 14, नगर पंचायत कारीकान धाता में अध्यक्ष पद हेतु 05 एवं सदस्य पद हेतु 23, नगर पंचायत खखरेरू में अध्यक्ष पद हेतु 06 एवं सदस्य पद हेतु 08, नगर पंचायत हथगाम में अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य पद हेतु 03, नगर पंचायत किशुनपुर में अध्यक्ष पद हेतु 02 एवं सदस्य पद हेतु 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पालिका परिषद बिंदकी में अध्यक्ष पद हेतु 03 एवं सदस्य पद हेतु 25, नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में अध्यक्ष पद हेतु 02, एवं सदस्य पद हेतु 39 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पालिका परिषद सदर में अध्यक्ष पद हेतु 11 एवं सदस्य पद हेतु 41, नगर पंचायत बहुआ में अध्यक्ष पद हेतु (शून्य) एवं सदस्य पद हेतु 09, नगर पंचायत असोथर में अध्यक्ष पद हेतु 03 एवं सदस्य पद हेतु 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार जनपद में अध्यक्ष पद हेतु 39 तथा सदस्य पद हेतु कुल 190 नामांकन फार्माे की बिक्री हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.