अलग-अलग स्थानों से चार गांजा तस्कर गिरफ्तार – पौने पंद्रह किलो गांजा बरामद

फतेहपुर। जिले की पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने मंे सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके पास से पौने पंद्रह किलो गांजा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार राधानगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राज किशोर अपने हमराही सिपाहियों के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आकाश आणवानी पुत्र राजकुमार आणवानी व नील सागर तिवारी पुत्र सुरंेद्र तिवारी निवासीगण पुरानी आबकारी के पास थाना सिटी कोतवाली सतना प्रांत मध्य प्रदेश को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से बोरी में बारह किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक श्री किशोर ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त शातिर किस्म के गांजा तस्कर हैं। जो यहां गांजे की खेप को बेंचने के लिए आ रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया है। उधर हथगाम थाने के उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह अपने सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्होने गांजा तस्कर संदीप कुमार यादव पुत्र मान सिंह यादव निवासी सरौली थाना सुल्तानपुर घोष को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद किया। इसी तरह लोकेश पांडेय पुत्र सुरेश दत्त पांडेय निवासी सरौली थाना सुल्तानपुर घोष को भी गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक किलो ढाई सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। एसआई ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.