एंटी रोमियो टीम ने मनचलों पर रखी नजर – महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की दी जानकारी

फतेहपुर। महिला थाना की एंटी रोमियो टीम ने शहर क्षेत्र के कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर मनचलों पर जहां नजर रखी वहीं महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि पुलिस उनकी सेवा में सदैव तत्पर है। किसी भी प्रकार की दिक्कत आये तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
एंटी रोमियो टीम ने जोनिहा चौराहा, आईटीआई रोड समेत कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग अभियान चलाया। मनचलों पर नजर रखी। इसके अलावा महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और महिला हेल्प डेस्क, एंटीरोमियो टीम के कार्य तथा महिला थाना के सीयूजी नंबर 9454404879 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। बालिकाओं व महिलाओं को अपनी सुरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंस बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.