पति और सौतन से परेशान संदिग्ध हालात में महिला कि हुई मौत और…

 

मुजफ्फरपुर में 40 साल की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अनीता देवी अपनी सौतन से परेशान थी। इसे लेकर पति से भी रोज उसके झगड़े होते थे। अनीता के परिवार का आरोप है कि पति ने हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया। परिवार का कहना है कि वो हत्या को सुसाइड बताना चाहता है। मामला औराई थाना इलाके के विशुनपुर गांव का है।

अनीता देवी के पति श्रवण सहनी ने तीन शादियां की हैं। मृतका के भाई सुरिंदर ने बताया कि श्रवण ने तीन शादी की हैं। पहली पत्नी का नाम मेही देवी था। उसकी मौत 13 साल पहले हुई थी। उसका कोई बच्चा नहीं था।

श्रवण ने इसके बाद मेही की बहन अनीता से शादी की। अनीता से दो बेटी और एक बेटा है। बेटी की उम्र 8 और 10 है जबकि, बेटा 17 साल का है।

2022 में तीन बच्चों के पिता श्रवण को मोहल्ले की ही एक महिला नगीना देवी से प्यार हो गया। फिर दोनों ने लव मैरिज कर ली।

तीसरी शादी का अनीता लगातार विरोध करती थी। शादी के बाद तीसरी पत्नी नगीना के घर आने के बाद पति ने बच्चों का खर्च उठाना बंद कर दिया। कुछ वक्त पहले जमीन बेचकर अनीता ने बेटे को ट्रैक्टर दिलाई थी। श्रवण ने इसका काफी विरोध किया।

मृतका के भाई का कहना है कि बहन बार बार कहती थी कि नगीना को वापस भेज दो लेकिन उसका पति उसके साथ ही ज्यादातर वक्त गुजारता था।

इसको लेकर अक्सर विवाद होता था और पति और सौतन मिलकर मारपीट करते थे। गुरुवार को सूचना मिली की बहन की मौत हो गई है। सुरिंदर का आरोप है बहन के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को फंदे से लटका दिया गया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। औराई थानेदार रूपक कुमार ने बताया आसपास के लोगो से जानकारी ली गई हैं, आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.