22 अप्रैल को टिक्सी मंदिर से निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा। ब्राह्मण समाज इटावा महासभा इटावा की एक महत्वपूर्ण बैठक नुमाईश पंडाल के पास ज्योतिनगर में आहुति हुई । बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भाग लिया और 22 अप्रैल को होने वाली शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा के बाद पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी बांटी गई। बैठक की अध्यक्षता मार्गदर्शक मंडल के सदस्य विनीत पांडे ने की। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं0 अरुण दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष की शोभायात्रा को और वृहद रूप देते हुए इस बार 22 अप्रैल को जनपद के लगभग 5000 ब्राह्मण बंधु शोभा यात्रा का हिस्सा बनेंगे जिसमें लगभग 1000 मोटरसाइकिल व 100 कार आने का अनुमान है। कार्यक्रम में इस बार महिला शक्ति की भी सहभागिता होगी। प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है एवम जिला प्रशासन को आश्वस्त किया गया है कि शोभायात्रा को शांति रूप से संपन्न कराते हुए ईश्वरीय रूप दिया जाएगा।

बैठक में सुरेंद्र प्रकाश पाठक राजीव मिश्रा एसके दीक्षित महेश दुबे देवकीनंदन त्रिपाठी पूनम तिवारी आराधना तिवारी पंकज दीक्षित शिवम दुबे आशीष दुबे विवेक दुबे अवनीश दीक्षित सुक्शांत पांडे रवि तिवारी आदित्य चौबे विकास चौबे तिवारी आकाश मिश्रा राघव शर्मा अनिल चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.