फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद किया सुसाइड

 

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद सुसाइड करने वाली फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग की मौत की वजह से अभी पर्दा नहीं उठा है। परिवार वालों ने पुलिस को ये तो बताया है कि मुस्कान डिप्रेशन में थी, लेकिन डिप्रेशन की वजह पता होने से इनकार कर दिया।

मुरादाबाद में रामगंगा विहार चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को 25 साल की मुस्कान नारंग का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। मुस्कान होली पर मुंबई से घर आई थी। इसके बाद से वापस नहीं गई। पिता ने कहा- घर लौटने के बाद से वह काफी परेशान थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। यानी ये मामला सुसाइड का ही है।

 

होली से पहले छूट गई थी जॉब
इस बीच, पता चला है कि मुंबई में फैशन डिजाइनिंग के अलावा मुस्कान मॉडलिंग में भी किस्मत आजमा रही थीं। उन्होंने वहां एक कंपनी के लिए मॉडलिंग की थी। लेकिन होली से पहले ही मुस्कान की जॉब छूट गई और उन्हें अपने घर मुरादाबाद लौटना पड़ा। मुस्कान ने मुरादाबाद आकर भी मॉडलिंग के अपने सफर को जारी रखने की कोशिश की। यहां उन्होंने एक कंपनी के लिए एड शूट किया था। हालांकि, उसको सक्सेस नहीं मिल पा रही थी।

 

सफल मॉडल बनना चाहती थीं मुस्कान
मुस्कान ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई देहरादून से की थी। इसके बाद वो जॉब करने मुंबई चली गई थी। मुंबई में जॉब करते-करते उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला। परिवार का कहना है कि नौकरी छूटने के बाद वह कुछ तनाव में रहती थी।

 

पिता ने कहा- लगा नहीं कि आत्महत्या कर लेगी

मुस्कान के पिता चंद्रप्रकाश नारंग हैं। वह बिजनेसमैन हैं। नारंग की 3 बेटी और एक बेटा है। मुस्कान सबसे बड़ी थी। पिता ने बताया,”वह यहां आने के बाद से ही परेशान थी। उसको क्या परेशानी है? इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया।”

पिता ने बताया,”हम लोगों ने बेटी को समझाया, तो वह नॉर्मल लग रही थी। रात में भी ऐसी कोई बात नहीं थी। गुरुवार रात को रोज की तरह ही मुस्कान ने पूरी फैमिली के साथ खाना खाया। कुछ देर आपस में सभी लोगों ने बातें की। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। तब तक ऐसा एहसास भी नहीं था कि मुस्कान के मन में आत्महत्या जैसा कोई ख्याल चल रहा है।”

 

CDR की स्टडी कर रही पुलिस
CO सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि मुस्कान सुसाइड केस में परिवार के लोगों ने सिर्फ इतना कहा है कि उनकी बेटी डिप्रेशन में थी। डिप्रेशन में होने के कारणों के बारे में परिवार कुछ बता नहीं रहा है। इस मामले में मृतका के मोबाइल नंबर की सीडीआर को स्टडी कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.