एक कुक ने अपनी पत्नी को बड़ी दरिंदगी से पहुचाया मौत के घाट, ख़बर पढ़ कर आपके भी उड़ जाएँगे होश

 

नौसेना में कुक का काम करने वाले पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी के चार हिस्से कर दिए। पुलिस से बचने के लिए उसने पत्नी के हिस्सों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया था। इनमें से महिला का धड़ पचगांव के पास खेत में बने एक कमरे से अधजली हालत में बरामद हुआ था। इसकी गर्दन को भी पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया था।

इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। जितेंद्र नौसेना में कुक था। करीब एक साल पहले ही वह रिटायर हुआ है। जांच में पता चला है कि जितेंद्र ने दूसरी शादी भी कर रखी है। दूसरी महिला से भी उसे एक बच्चा है। इसकी भनक पिछले दिनों जब उसकी पत्नी सोनिया शर्मा को लगी तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2018 में ट्रेन में उसकी मुलाकात बिहार की एक लड़की से हुई थी। इसके बाद उन दोनों के संबंध बन गए थे। इस बात को जब उसकी पत्नी सोनिया को पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके चलते रोजाना झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को छुपाने के लिए उसके शव के हाथ,पैर व गर्दन काट दिए थे। इसके बाद एक प्लास्टिक बैग में डालकर एक ट्राली में डाल दिया था। आरोपी ने बताया कि पत्नी के कटे पैर खेड़की दौला क्षेत्र, हाथ मानेसर की पहाड़ियों व गर्दन को केएमपी टोल के नजदीक गंदे तालाब में फेंक दिया था।

डीसीपी क्राइम विजय प्रताप ने शुक्रवार को बताया कि 21 अप्रैल को गांव कुकडौला निवासी उमेद सिंह ने बताया था कि पंचगांव चौक के पास उसके खेत में दो पुराने कमरे बने हुए हैं। एक कमरे में अधजली अवस्था में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला के शव का हाथ, पैर व सिर कटे हुए थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। महिला की पहचान सोनिया शर्मा के रूप में होने के बाद पुलिस ने उसके पति जितेंद्र को हिरासत में लिया था। उसी ने पत्नी के बाकी अंग बरामद कराए। जितेंद्र मूल रूप से गुरुग्राम गांधी नगर का रहने वाला था। फिलहाल वह मानेसर इलाके में रह रहा था।

अपराध शाखा मानेसर के उप-निरीक्षक ललित कुमार ने जांच शुरू की तो महिला का धड़ जिस पॉलिथीन में लाया गया था,उसे विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश) स्थित एक कंपनी से सप्लाई किया जाता है। इसके साथ ही पॉलिथीन बैग भारतीय नौसेना को सप्लाई किया जाता है। पुलिस ने नौसेना विभाग में महिला की गुमशुदगी के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि सोनिया शर्मा (28) के लापता होने का मामला मानेसर में दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने उसके पति जितेंद्र पर नजर रखनी शुरू कर दी।

पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली जिसमें महिला का पति जितेंद्र मोटरसाइकिल पर एक ट्राली बैग व पिट्ठू बैग ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को मानेसर बस स्टैंड से जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.