यूपी बैंक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने पन्नालाल, मंत्री दिनेश

फतेहपुर। बड़ौदा यूपी बैंक कर्मचारी संगठन के अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर पन्ना लाल व महामंत्री पद पर दिनेश सिंह सेंगर समेत अन्य पदों पर पफधिकारियों का मनोनयन किया गया।
रविवार को बडौदा यूपी बैंक कर्मचारी संगठन का अधिवेशन जीटी रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैया विशिष्ट अतिथि में बडौदा यूपी बैंक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संतोष सिंह रहे। अधिवेशन के दौरान केन्द्र सरकार की बैंको के निजीकरण की नीति तथा नई पेंशन स्कीम का विरोध किया गया तत्पश्चात स्थानीय यूनिट की नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर पन्नालाल, महामंत्री दिनेश सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष के पद पर सतीश राजपत को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भइया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार सभी कर्मचारियों के साथ है। कर्मचारियों की समस्याओं के लिये संकल्पित है। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों व समस्याओं को उचित माध्यम के साथ सरकार के जिम्मेदारों तक पहुंचाने व निदान कराने का कार्य करेंगे। इस मौके पर सुधीर पांडेय, अविनाश चर्तुर्वेदी, रवीन्द्र तिवारी, सतीश आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.