वरिष्ठ सपा नेता ब्रजेश सोनी और राजू साहू समर्थकों संग भाजपा में शामिल

 

✍️ मलय पांडेय ✍️
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी में अन्य दलों से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। सपा नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व विधायक विक्रम सिंह और भाजपा प्रत्याशी प्रमोद द्विवेदी ने वरिष्ठ सपा नेता ब्रजेश सोनी और राजू साहू को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। भाजपा में शामिल होने के बाद ब्रजेश सोनी के समर्थकों में जश्न का माहौल रहा। समर्थकों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने के बाद ब्रजेश सोनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब मुलायम सिंह यादव की पार्टी नहीं रही। पार्टी में कार्यकर्ताओ का सम्मान नहीं है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हुए हैं। बताते चलें कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी पर नगर पालिका प्रत्याशी के टिकट को लेकर ब्रजेश सोनी ने कई आरोप लगाए थे। टिकट बँटवारे से ना खुश होकर उन्होंने ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की। इस मौके पर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, सुशील मिश्रा, बच्चा तिवारी, समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.