भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करेगा स्वर्णकार समाज- ब्रजेश सोनी

 

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष ब्रजेश सोनी ने बताया कि 24 वर्षों तक वह समाजवादी पार्टी में रह कर काम करते रहे। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने सपा से आवेदन किया था। पार्टी से तीन लोगो ने आवेदन किया था। जिसमें दो लोगों ने विड्रा कर लिया था। इसके बाद भी पार्टी ने टिकट उन्हें न देकर एक नेता के कहने पर एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया जिसने आवेदन भी नहीं किया था। जिसके चलते उन्होंने अपने समर्थकों और पदाधिकारियों के साथ समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और कार्यो से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की। जिसके बाद पूर्व विधायक विक्रम सिंह और भाजपा प्रत्याशी प्रमोद द्विवेदी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। शहर का पूरा स्वर्णकार समाज भाजपा प्रत्याशी के साथ है। इस मौके पर अनुराग तिवारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.