दुल्हे की शादी के एक दिन पहले करंट लगने से हुई मौत दुल्हन का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

 

समस्तीपुर में शादी से एक दिन पहले दूल्हे की मौत हो गई। 24 साल के सीताराम की आज 3 मई को शादी होनी थी। इससे पहले मंगलवार 2 मई को मटकोर की रस्म के दौरान दूल्हा पंखे का तार जोड़ रहा था। पंखे का तार जगह से कटा था। इससे उसे करंट लगा और वो जमीन पर गिर पड़ा।

परिवार ने डंडे से उसे हटाने की कोशिश की। इसके बाद पंखे में बिजली सप्लाई को बंद कर दूल्हे को हटाया गया। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर युसूफ गांव का है। दूल्हे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है । जैसे ही ये जानकारी दुल्हन के घर वालों को लगी। दुल्हन का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

लड़का गांव में मजदूरी करता था। 20 दिनों पहले ही उसकी शादी तय हुई थी। आज बारात निकलने वाली थी। बारात को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दूल्हे की मौत से परिवार सदमे में है।

दूल्हे के रिश्तेदार ने बताया कि शादी की सभी तैयारी हो चुकी थीं। कार्ड भी बांट दिए गए थे। अपनी शादी को लेकर सीताराम बहुत खुश था। शादी में कपड़ों से लेकर सभी चीजें खुद अपनी पसंद से खरीदी थीं। हमें तो विश्वास ही नहीं हो रहा ये क्या हो गया। उन्होंने बताया कि दूल्हे तीन भाई और एक बहन है। उसके पिता गांव में ही ठेला चलाते हैं।

पुलिस ने बताया कि युवक की मौत हुई है। परिवार का कहना है कि करंट लगने से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.