बारात में डीजे पर नाचने को लेकर हुई मारपीट,चार घायल,रेफर

 

मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ मे राजगढ़ थाना क्षेत्र के पतेरी गांव से बीती रात बारात में डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट हो गयी।जिसमें चार बाराती गम्भीर रूप से जख्मी हो गई।सभी घायलों को रात करीब एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया।जहा हालत गंभीर देख सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के पतेरी गांव निवासी गोरा के पुत्र धर्मेंद्र की बारात बीती बुद्द्वार की रात चुनार थाना क्षेत्र के शक्तेशगढ़ में गई थी।द्वारचार के समय करीब 11:30 बजे डीजे पर नाचने को लेकर बारात व घरात पक्ष के युवकों में विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर दोनो पक्षो में जमकर लाठी डंडा व इट पत्थर चलने लगा।जिससे बारात में गए राजगढ़ थाना क्षेत्र के तेलियापुर धनसिरिया गांव निवासी सुन्नर 65 वर्ष ,चौखडा गांव निवासी नितेश 26 वर्ष तथा पतेरी गांव निवासी रोशन 24 वर्ष व राजा 25 वर्ष गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।सभी घायलों को रात करीब एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया।जहा प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.