सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरव तिवारी के नाबालिक बेटे ने पिता को ठहराया माँ की हत्या का जिम्मेदार

 

इंदौर के सुदामा नगर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरव तिवारी की पत्नी इंदु ने बुधवार रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। अब दंपती के 4 साल के बेटे द्वारा पिता पर मां को मारने का आरोप लगाने के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के इटावा से इंदौर पहुंचे इंदु के मायके पक्ष के लोगों ने गौरव के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने उस पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।

अन्नपूर्णा इलाके के सुदामा नगर में रहने वाली इंदु पति गौरव तिवारी ने बुधवार रात करीब ढाई बजे फांसी लगा ली थी। गुरुवार सुबह ससुराल वाले शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस ने शव को मायके पक्ष के लोगों के आने तक पोस्टमॉर्टम रूम में रखवा दिया था।

 

मायके वालों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

शुक्रवार सुबह इटावा से इंदु के मायके पक्ष के लोग इंदौर पहुंचे। उनके सामने उसके बेटे अद्विक तिवारी ने अपने पिता गौरव पर मां से मारपीट करने की बात कही। यह सुनकर मायके वालों ने दामाद के घर के सामने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने गौरव पर इंदु की हत्या करने का आरोप लगाते हुए चक्काजाम करने की बात भी की।

सूचना मिलने पर अन्नपूर्णा और द्वारकापुरी थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन करने वाले लोगों को समझाया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर मायके वाले शांत हुए। इसके बाद इंदु के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

 

चार साल के बच्चे ने कहा- पापा ने मम्मी को मारा

​इस दौरान गौरव के चार साल के बेटे अद्विक तिवारी का उसके मामा ने वीडियो बनाया। इसमें बच्चा अपनी मां इंदु के साथ पिता द्वारा मारपीट करने की बात कह रहा है। इतना ही नहीं, बच्चे ने बताया कि पापा ने मम्मी को मार दिया। मामले में मायके पक्ष के लोगों के दोपहर बाद एसीपी ऑफिस में बयान दर्ज किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.