व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष के निधन पर शोक,दुकानें रही बन्द

 

मिर्जापुर। अदलहाट क्षेत्र के बरेंव ग्राम निवासी व उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष डा० अरुण कुमार श्रीवास्तव के निधन पर शुक्रवार को अदलहाट बाजार के शर्मा रोड,पथरौरा मिल के दुकानदार ने शोक में दुकानें बन्द कर शोक सभा का आयोजन किया गया।
व्यापार मंडल के अदलहाट अध्यक्ष अनिल सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीराम केशरी,संकठा प्रसाद सिंह,दिलीप सिंह,सुक्खू शर्मा,पारस नाथ सिंह,संजयगुप्ता ,मुमताज,राममणी सिंह तथा अन्य लोग रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.