मुस्लिम महिलाओं ने शिवपाल के समक्ष ली सपा की सदस्यता

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज़ वाणी इटावा। नगर निकाय के चुनाव के दौरान शहर के मुस्लिम समुदाय से अंसारी बिरादरी की दो दर्जन महिलाओं ने समाजसेविका शाज़िया अंसारी के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के समक्ष पार्टी कार्यालय पर उपस्थित होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए सपा की सदस्यता गृहण की। सभी मुस्लिम महिलाओं ने नगरपालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ज्योति गुप्ता को विजय बनाने तथा हर स्तर पर सहयोग व समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया।
समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं में सक्रिय रूप से शामिल होने शाज़िया अंसारी,चांदनी बेगम अंसारी,मोसमीन अंसारी, शन्नो अंसारी, चांदनी बेगम अंसारी,शाहीन अंसारी,हिना अंसारी,शमा अंसारी,गुलनाज़ अंसारी, हिना बानों अंसारी,रेशमा अंसारी, नसीमा अंसारी,आयशा अंसारी, कायनात अंसारी,सूफिया अंसारी, आसमा अंसारी,शमा अंसारी आदि महिलाएं प्रमुख हैं। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व चैयरमेन फुरकान अहमद,वरिष्ठ अधिवक्ता मोहसिन अली, धीरेंद्र यादव,विकास गुप्ता उर्फ विक्की, योगेश यादव एड0 आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.